| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

थाना अजीमनगर में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

ब्यूरो चीफ  रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

रामपुर। आगामी त्योहार बारावफात, रक्षाबंधन आदि को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना अजीमनगर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक क्षेत्राधिकारी टाण्डा द्वारा पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया।


पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज